{"_id":"6456b0e0c1c089a5690a91f4","slug":"two-corona-infected-found-now-there-are-25-active-patients-basti-news-c-7-1-155227-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो कोरोना संक्रमित मिले, अब सक्रिय मरीज हुए 25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो कोरोना संक्रमित मिले, अब सक्रिय मरीज हुए 25
Sun, 07 May 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज मिले हैं। यह दोनो महिला चिकित्सालय में जांच के लिए आई थीं। उनका एंटीजन टेस्ट हुआ तो वे संक्रमित पाई गईं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इन नए संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद अब जिले में सक्रिय केस 25 हैं। 1 अप्रैल से जिले में केस मिलना शुरू हुआ था। शुरू हुए हैं और अब तक 49 मरीज को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक मरीज का इलाज ओपेक अस्पताल कैली में चल रहा है। सदर ब्लॉक के हरदिया गांव की 22 वर्षीय महिला ने महिला अस्पताल की ओपीडी में एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कुदरहा ब्लॉक की एक महिला एंटीजन जांच में संक्रमित मिली है। महिला गर्भवती है तथा उसे बुखार था। जिला क्षय रोग चिकित्सालय में 12 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई गई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच आरआरटी ने 65 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच किया। जिला अस्पताल में मात्र एक एंटीजन व एक आरटीपीसीआर जांच कराई जा सकी। जिला महिला अस्पताल में कुल 40 लोगों की एंटीजन व 38 की आरटीपीसीआर की जांच हुई। नगरीय क्षेत्र में 14 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई गई है।