फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two children who told false kidnapping story were found after 24 hours

अपहरण की झूठी कहानी बताने वाले दो बच्चे 24 घंटे बाद मिले

Thu, 22 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two children who told false kidnapping story were found after 24 hours
अपहरण की झूठी कहानी बताने वाले दो बच्चे 24 घंटे बाद मिले
विज्ञापन

नौवीं और चौथी कक्षा में पढ़ते हैं घर से भागने वाले दोनों बच्चे
अपहरण की सूचना से पुलिस में मच गई थी खलबली
रुधौली (बस्ती)। पुलिस ने 24 घंटे पहले लापता हुए 16 और 12 वर्षीय सगे भाइयों को बृहस्पतिवार दोपहर सकुशल ढूंढ निकाला। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि दोनों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक शख्स ने बुधवार शाम करीब 7:30 बजे रुधौली थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके दो बेटे (एक की उम्र 16 और दूसरे की 12) कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ व चार में पढ़ते हैं। दोनों सुबह घर से विद्यालय के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे हैं। विद्यालय में संपर्क करने पर पता चला कि दोनों कई दिनों से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर बच्चों को सकुशल ढूंढने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। इसी बीच रात 11:50 बजे बडे़ बेटे ने मां के मोबाइल फोन पर यह बताकर सबको हैरत में डाल दिया कि उन्हें कुछ लोग अपहृत कर ले गए हैं और मारपीट रहे हैं। पुलिस ने फोन के लोकेशन को माध्यम बनाकर दोनों को अठदमा चीनी मिल के पास से सकुशल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डांट के डर से गढ़ी अपहरण की कहानी
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि पढ़ाई में मन न लगने के कारण दूर के रिश्तेदार के साथ अयोध्या की तरफ चले गए थे। पिता का फोन आने के बाद डर की वजह से अपहरण व मारपीट की झूठी कहानी बनाई व अपनी बाइक छिपा दी थी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद कर लिया। दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की सूचना पाकर उनकी मां भी रुधौली थाने पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चे शुरू से परिवार के नियंत्रण में नहीं हैं। इसका खामियाजा उन्हें यह दिन देखकर भुगताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed