फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two buffaloes who went for grazing died due to electric shock

Basti News: करंट लगने से चरने गईं दो भैंसें मरीं

Mon, 30 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two buffaloes who went for grazing died due to electric shock
वाल्टरगंज। बहेरिया गांव के किसान राम नारायण चौधरी की दो भैंसें करंट की चपेट में आने से मर गईं। रविवार दोपहर भैंसे गांव के सिवान में चर रही थीं। हाईटेंशन लाइन के खंभे के स्टेक में करंट आ रहा था। उसके संपर्क में दोनों भैंसें आ गईं। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और विद्युत उपकेंद्र को दी। पुलिस और प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. वीके वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी अभिषेक वर्मा, राम प्रसाद चौधरी, संतोष यादव की टीम पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जानवरों की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है। एसडीओ सुनील कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करा दी गई। टीम भेजकर मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed