फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bikes collide while trying to avoid dumper, young man dies

Basti News: डंपर से बचने के प्रयास में दो बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Mon, 29 Jul 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide while trying to avoid dumper, young man dies
राम जानकी मार्ग पर पिपर पाती गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के पास राम जानकी मार्ग पर बेकाबू डंपर से बचने के चक्कर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर एवं मुकामी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने 22 वर्षीय उत्तम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुदरहा चौकी प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइक चौकी पहुंचा कर आवागमन बहाल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी उत्तम 22 पुत्र दयाराम सोमवार को अपने रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर में करीब 1:30 बजे वापस आते समय बैसिया चौराहे से आगे लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र पुत्र लालचंद्र की बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। चर्चा है कि एक डंपर तेज रफ्तार से गुजरा, जिससे बचने के चक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तम तीन बहनों में इकलौता छोटा भाई था। उसके पिता दयाराम खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उत्तम के आकस्मिक मृत्यु से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज कुदरहा ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed