फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused of different cases of rape arrested

Basti News: दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two accused of different cases of rape arrested
दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग दो थानों की पुलिस ने किशोरी व महिला से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
लालगंज थानाक्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने एवं रुधौली थानाक्षेत्र की महिला का आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में इन दोनों की तलाश थी।
रुधौली थाने के एसएचओ राम कृष्ण मिश्रा ने बताया कि थानाक्षेत्र की एक महिला ने तीन दिसंबर को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उसके पति की गैर मौजूदगी में गांव के एक व्यक्ति का भांजा उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सर्वेश की तलाश शुरू की। सोमवार को उसे क्षेत्र के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में 29 सितंबर को थाना लालगंज क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। तहरीर में महिला ने लिखा था कि उसके पति मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। बच्चों के साथ वह घर रहती है। 18 सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसने जब इस बात पर टोका तो नाराज होकर उसकी लड़की कहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की और पीड़िता को फर्रुखाबाद से ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के लखनपुर का निवासी विनय कुमार उसे भगाकर ले गया था। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले के आरोपी विनय कुमार को सोमवार को सुबह आठ बजे बनकटी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed