Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chhath Mahaparv: Cleaning of riverbanks initiated

छठ महापर्व : शुरू कराई गई घाटों की सफाई

Wed, 11 Nov 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv: Cleaning of riverbanks initiated
भानपुर नगर पंचायत के उकडा पोखरे पर घाटों की सफाई करते नगर पंचायत कर्मी फोटो स्रोत-विभाग
भानपुर। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कस्बे के प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रशासक सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती और प्रभारी अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत की विशेष टीमें घाटों को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से उकड़ा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर घाट, नेखुरहा पोखरा घाट और करमहिया पोखरा घाट पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इनमें करमहिया पोखरा घाट पर सोनहा क्षेत्र की व्रती महिलाएं भी अर्घ्य देंगी। तीनों घाटों पर साफ-सफाई के साथ बिजली, पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

पिछले वर्ष ये क्षेत्र ग्राम पंचायत का हिस्सा होने और नगर पंचायत में शामिल नहीं होने के कारण घाटों पर श्रद्धालुओं को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ा था। इस बार नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि सभी घाटों पर सुबह-शाम नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए सफाई नायकों की देखरेख में विशेष टीमें लगाई गई हैं। छठ पर्व के अवसर पर रविवार की शाम और सोमवार की सुबह के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी शाम के अर्घ्य से लेकर सोमवार सुबह पूजा के समापन तक घाटों पर मुस्तैद रहेंगे और व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं की मदद करेंगे।

छठ पूजन के लिए महिलाओं ने सुरक्षित की बेदी : छावनी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रामरेखा नदी के घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाट की सीढ़ियों पर व्रती महिलाओं ने अपनी-अपनी बेदी बनानी शुरू कर दी है। महिलाएं बेदी तैयार करने के बाद उस पर अपना नाम लिखकर उसे चिह्नित कर रही हैं, ताकि पूजा के दिन उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। रामरेखा नदी के घाट पर हर साल छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है। यहां खानकला, खम्हरिया, अमोढ़ा, होलियाजोत, बभनगांवा, जद्दूपुर, पूरेहेमराज और सोनबरसा सहित आसपास के कई गांवों की महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। इसको देखते हुए महिलाएं पहले से ही घाट पर अपनी बेदी सुरक्षित करने में जुट गई हैं। रामरेखा मंदिर के पुजारी बाबा दयाशंकर दास ने बताया कि लोक आस्था का यह पर्व रामरेखा नदी के घाट पर काफी बृहद रूप से मनाया जाता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed