Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fair was organized at the hut of Baba Ram Nihal Das.

Basti News: बाबा राम निहाल दास की कुटी पर लगा मेला

Wed, 11 Nov 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
A fair was organized at the hut of Baba Ram Nihal Das.
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के सरयू तट के किनारे उमरिया गांव स्थित पौराणिक बाबा राम निहाल दास की कुटी पर मंगलवार को यम द्वितीया पर मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के कोने-कोने के अलावा पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर, गोंडा और अयोध्या से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन और फेरी लगाने में जुटे रहे। इसके बाद लोगों ने मेले का आनंद लिया और जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। खेती-किसानी से जुड़े लोहे के सामान कुदाल, फावड़ा और हंसिया की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा सिंघाड़े की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने झूले का आनंद लिया और खिलौनों की दुकानों पर खरीदारी की। मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई थीं।
विज्ञापन

मान्यता है कि बाबा राम निहाल दास की कुटी पर सच्चे मन से मनौती मांगने वाले श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी होती है। इसी आस्था के चलते प्रत्येक वर्ष यम द्वितीया पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में हुई गोवर्धन पूजा : बस्ती। शहर से लेकर गांव तक गोवर्धन पूजा को लेकर उल्लास रहा। भदेश्वरनाथ, त्रिदेवमंदिर में कार्यक्रम हुआ। मान्यता है कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, मां लक्ष्मी की हुई आराधना : नगर बाजार। बस्ती सदर ब्लॉक की मरहा ग्राम पंचायत के विसुपुरवा गांव में सोमवार रात श्रीश्री लक्ष्मी पूजन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद मां भगवती विशाल जागरण ग्रुप, गोरखपुर के तत्वावधान में भजन संध्या हुई। गायक छोटू लाल यादव और गायिका माया सिंह ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन में राधेश्याम, जनार्दन पाल, विवेक, अभिषेक, चंद्रप्रकाश यादव, आकाश, अंकित मौजूद रहे।

अन्नकूट पर रामरेखा मंदिर में भंडारे का आयोजन : छावनी। दिवाली के दूसरे दिन अन्नकूट पर्व के अवसर पर रामजानकी मंदिर रामरेखा में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बभनगांवा, जद्दूपुर, प्रतापपुर, अमोढ़ा, छावनी, पूरेहेमराज सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी दयाशंकर दास ने बताया कि भंडारे का कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed