फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused named in attempt to murder arrested in Sonaura village

Basti News: सोनौरा गांव में हत्या की कोशिश में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused named in attempt to murder arrested in Sonaura village
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव में हुई बुधवार रात हुई मारपीट में नामजद 10 में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दीपक पाठक और अमित पाठक शामिल हैं। वारदात में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक महिला समेत दस लोगों के विरुद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित राकेश पाठक ने तहरीर दी थी कि 16 जुलाई को घर में महिलाएं ही थीं। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे 8-10 लोग लाठी डंडा लेकर आए तथा जानमाल की धमकी देने लगे। महिलाओं ने मना किया तो मारने के लिए दौड़ा लिया। वे सबने दरवाजा बंद कर लिया तो रात में लगभग साढ़े आठ बजे पुनः आ गए।
विज्ञापन

गालियां देते हुए अंकुर पाठक, राधिका पाठक तथा रिश्तेदार बद्रीनाथ मिश्रा निवासी टड़वरिया थाना मेहदावल संतकबीरनगर तथा रत्नेश त्रिपाठी निवासी मंझेरिया थाना कोतवाली बस्ती को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि करन पाठक, दीपक पाठक, विजय कुमार पाठक, अजय कुमार पाठक, सुनीता पाठक, अमित पाठक, अनिरुद्ध पाठक, मुनीजर पाठक, उमापति पाठक के खिलाफ मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed