फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused acquitted in 34 year old case of bicycle theft

Basti News: साइकिल चोरी के 34 वर्ष पुराने केस में दो आरोपी दोषमुक्त

Wed, 16 Oct 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused acquitted in 34 year old case of bicycle theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। एसीजेएम प्रथम चौधरी संदीप सिंह की अदालत ने 34 वर्ष बाद साइकिल चोर के आरोपी को दोष मुक्त करार दिया। मामला संतकबीरनगर के महुली थाने का है।

अभियोजन अधिकारी ने बताया कि 09.अप्रैल 1990 को दशरथ प्रसाद ने केस दर्ज कराया था कि उनके विद्यालय में एक साइकिल चोर छात्र भरतनाथ यादव की साइकिल लेकर भाग रहा था। छात्र ने साइकिल ले जाते देख कर शोर मचाया। विद्यालय के छात्र गंगाचरन, रमेशचन्द्र, लालधर व अन्य लड़कों के सहयोग से घेर कर साइकिल के साथ पकड़ लिया। अपना नाम जनार्दन निवासी बनकटा, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर बताया। यह घटना दिन के लगभग दस बजे की है। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। दौरान विवेचना में अभियुक्त जनार्दन, चंद्रशेखर और शंकर ठठेर के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल हुआ। दौरान विचारण अभियुक्त चंद्रशेखर की पत्रावली अलग है। गवाहों के बयान और सबूत के आधार पर चन्द्रशेखर एवं शंकर ठठेरा के विरूद्ध लगाये गये आरोप से संदेह के आधार पर दोषमुक्त किए जाने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed