फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accountants suspended for failing to stop encroachment of government land

Basti News: सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने में नाकाम दो लेखपाल निलंबित

Sat, 02 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two accountants suspended for failing to stop encroachment of government land
भानपुर। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रोकने में नाकाम रहे दो लेखपालों को शनिवार को डीएम अंद्रा वामसी ने निलंबित कर दिया। उन्होंने तहसीलदार से दोनों मामलों की रिपोर्ट तलब की है। शनिवार को डीएम दोपहर करीब 12:55 बजे तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनवाई करने पहुंचे थे। डीएम से शिकायत की गई कि असनहरी और नरायनपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने में लेखपाल रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, असनहरी में गहड़ी पर कब्जे की शिकायत एसडीएम से की गई थी। एसडीएम ने हलका लेखपाल मयंक सिंह को भेजकर बेदखली की कार्रवाई कराया। इसके बाद फिर से गड़ही पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया, लेकिन लेखपाल ने कब्जेदारों पर न तो रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही दोबारा बेदखली की कार्रवाई की। डीएम ने इसे लापरवाही बताते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा मामला, तहसील क्षेत्र के नरायनपुर का है। यहां गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। लेखपाल धर्मराज पर आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्होंने कब्जेदारों पर कार्रवाई नहीं की। डीएम ने कहा कि लेखपाल का कृत्य लापरवाही और कब्जेदारों का हौसला बढ़ाने वाला है। ऐसे में उन्हें निलंबित कर कार्रवाई की जानी न्याय संगत होगी। डीएम ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों को समय पर निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन स्तर से बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
फरियादियों के सामने खड़े होकर सुनीं शिकायतें

संपूर्ण समाधान दिवस पर जब डीएम पहुंचे तो सभागार के बाहर लंबी लाइन लगी थी। वह अपने वाहन से उतरते ही लाइन में लगे फरियादियों के पास पहुंच गए और शिकायतें सुनते हुए प्रार्थनापत्र खुद लेने लगे। उन्होंने फरियादियों से कहा कि सभी की शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस पर 98 मामलों में सर्वाधिक 37 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस मौके पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एसडीएम शत्रुहन पाठक, तहसीलदार पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि तहसील स्तरीय किसी भी विभाग के अधिकारी समय से कार्यालय नहीं आते हैं और लोगों की शिकायतों पर शिथिलता बरत रहे हैं तो इसकी सूचना उन तक पहुंचाएं, ताकि संबंधित पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed