फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tubewell workers staged a sit-in

नलकूप कर्मियों ने दिया धरना

Mon, 14 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
tubewell workers staged a sit-in
अधिशासी अभियंता नलकूप मंडलीय कार्यालय पर कर्मचारियों ने दिया धरना। - फोटो : BASTI
नलकूप कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

बस्ती। सिंचाई संघ के बैनर तले सोमवार को नलकूप कर्मियों ने अपने ही अधिशासी अभियंता के विरोध में धरना दिया। नलकूप खंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरने में कर्मियों ने अधिशासी अभियंता पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग अधीक्षण अभियंता से की। धरने को अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने अपने सीयूजी नंबर से कॉल कर संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने धमकाया और अभद्रता की। संगठन के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करता है। कर्मचारियों को शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अभियंता को कर्मचारी संगठनों से वार्ता करने के लिए सम्मानजनक तरीके से पत्राचार करना चाहिए, न कि फोन के जरिए धमकाना चाहिए।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एसएन शुक्ला ने कहा कि अधिशासी अभियंता का यह कृत्य निंदनीय है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्यथा सभी कर्मचारी संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, सफाई कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने धरने का समर्थन करते हुए अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की मांग की। धरने के बाद कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय के शिवनरायण चौधरी को सौंपा। इस मौके पर रामस्वारथ चौधरी, गौरीशंकर, शिवकुमार, रामसूरत यादव, परशुराम त्रिपाठी, हेरंबनाथ त्रिपाठी, सुनील कुमार पांडेय, रामसहाय, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed