{"_id":"73e9203cfaf20c6bd5a76ae85f01917f","slug":"tubewell-operator-s-room-had-english-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल ऑपरेटर के कमरे में मिली अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल ऑपरेटर के कमरे में मिली अंग्रेजी शराब
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अठदमा गांव में स्थित जल निगम के ट्यूबवेल ऑपरेटर के बंद कमरे शुक्रवार को पुलिस ने 26 कॉर्टन और 48 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। ये शराब मतदाताओं को बांटन के लिए लायी गई थी।
नगर थाने की पुलिस को किसी ने सूचना दी कि क्षेत्र के अठदमा में बंद पड़े ट्यूबवेल आपरेटर के कमरे में शराब छिपा कर रखी गई है, जो प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं के बीच बांटी जाएगी। एसओ ओंकार सहाय, एचसीपी मोहम्मद नसीम टीम के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न बजे वहां पहुंचे और जल निगम के एई जगदीश प्रसाद को बुलवाकर उनके सामने कमरे का ताला तुड़वाया गया। इस दौरान कमरे में कई बोरियां मिली।
बोरियों को खोलने पर उनमें अंग्रेजी शराब की बोतलें व शीशियां मिली। बरामद शराब को पुलिस थाने लेकर आई है। एसओ का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके मिलने पर ही पता चल पाएगा कि इतने बड़े पैमाने पर शराब किसने मंगवाई थी।