फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trump and twin brother Narendra Modi: Lalu

ट्रंप और नरेंद्र मोदी जुड़वां भाई : लालू

Wed, 22 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 22 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Trump and twin brother Narendra Modi: Lalu
लालू यादव - फोटो : SELF
बुद्धि बाजार में सपा-कांगेस के समर्थन की सभ्‍ाा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी को झूठा व पाखंडी तक कह डाला। कहा कि अमेरिका में एक अद्भुत राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी जुड़वां भाई हैं।
विज्ञापन


मंच से लालू यादव ने कहा कि मोदी ने कहा था कि विदेेशों से काला धन लाएंगे, मगर सत्ता में आने के बाद विदेेशों से काले धन की एक पाई तक नहीं ला सके। सभी के खातों में 15-15 लाख रुपये भेजने की बात भी झूठी साबित हुई। नोटबंदी से गरीबों को अपने ही धन के लिए धक्के खाने पड़े। बिहार में हमने लड़ाई लड़ी और मोदी विजय रथ को रोक दिया। अब यूपी में जनता की बारी है। कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ और बिजली बिल हाफ करने  का वादा पूरा किया जाएगा।  कहा कि भाजपाइयों से खानदानी लड़ाई चली आ रही है। रथ यात्रा लेकर निकले आडवाणी को हमने जेल भेज दिया था। इसके पूर्व सभा को  पूर्व  सांसद भालचंद्र यादव, प्रमोद यादव, हाजी जैनुल्लाह, अनूप पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  विरेंद्र पांडेय थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed