{"_id":"663f0b44619096490a08348d","slug":"truck-hits-pickup-chickens-die-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116808-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, मुर्गियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, मुर्गियां मरीं
Sat, 11 May 2024 11:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 11 May 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर भानपुर में एसबीआई शाखा से थोड़ी दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया। इससे पिकअप सड़क के किनारे पलट गई। उसमें लदीं सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पिकअप में मुर्गियां लादकर आंबेडकर नगर से डुमरियागंज ले जाया जा रहा था। भानपुर एसबीआई के पास किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे पिकअप का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। सैकड़ों मुर्गियां मर गईं। हादसे में चालक मेराज अहमद 29 वर्ष पुत्र शाबिर अली निवासी भीटी थाना भीटी जिला आंबेडकर घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। संवाद