{"_id":"6a41605d888ab7b94706c5a0","slug":"truck-driver-injured-in-accident-dies-after-20-days-basti-news-c-207-1-bst1015-161385-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल ट्रक चालक की 20 दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल ट्रक चालक की 20 दिन बाद मौत
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी ट्रक चालक मनोज पुत्र मारखंडे की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के लगभग 20 दिन बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 7 जून की रात कानपुर के जार्जमऊ थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े एक डंपर में पीछे से आ रहा दूसरा डंपर ओवरटेक करने के दौरान टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक मनोज का वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त डंपर से जा भिड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें एम्बुलेंस से कानपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बस्ती लाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ले जाया गया, जहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी रिंकी, पांच वर्षीय बेटी दीपांजली तथा डेढ़ वर्षीय बेटी रिया हैं।