फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck collides with tree due to dozing, driver dies

Basti News: झपकी आने से पेड़ से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 11 May 2024 12:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 May 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tree due to dozing, driver dies
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पशु चिकित्सालय के निकट देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पशु चिकित्सालय के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज की तरफ से ट्रक लेकर रात करीब दो बजे दर्शन सिंह पुत्र बरखाराम निवासी लेवड़ा थाना शाहाबाद मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा बस्ती की तरफ जा रहे थे। साथ में खलासी बलजिंदर सिंह पुत्र देवी दयाल निवासी मोहड़ा थाना मोहड़ा जिला अंबाला हरियाणा भी बैठा हुआ था।
विज्ञापन

घायल बलजिंदर के मुताबिक रात दो बजे के आसपास चालक को अचानक झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ भी टूट कर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गई, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed