फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck and bus collide, truck driver and three pilgrims killed

Basti News: ट्रक और बस की भिड़ंत, ट्रक चालक और तीन जायरीनों की मौत

Tue, 16 Dec 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Truck and bus collide, truck driver and three pilgrims killed
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में बस्ती-बांसी मार्ग पर बरगदवा के पास सोमवार की देर रात हुई ट्रक व बस की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि बस में सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की और संख्या बढ़ सकती है। घायलों को बस्ती जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र से 50 जायरीनों को लेकर अजमेर शरीफ जा रही थी।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के बखिरा थानाक्षेत्र के गोहनिया माफी गांव निवासी कौसर अली ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे दुधारा क्षेत्र से बस में सवार होकर अजमेर शरीफ के लिए निकले थे। अलग-अलग गांवों के करीब 50 लोग बस में सवार थे। कौसर के मुताबिक रात करीब 11 बजे बस बांसी-बस्ती मार्ग पर पहुंची थी। आगे जाकर बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर निकलना था। अधिकतर लोग नींद में थे, इसी बीच बरगदवा के पास बड़ेवन की ओर से आया ट्रक बस में सामने से भिड़ गया। कौसर ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। आधी रात में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। भीषण हादसे की सूचना पर डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डीएम ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और तीन जायरीनों समेत चार लोगों की मौत हुई है। सभी की पहचान कराई जा रही है। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000
हादसे में ये लोग हुए घायलघायलों में संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के बेलहरकला की जैनब खातून और असुरन निशा, सेहरून निशा (80), नजमा खातून (45) निवासी अमरोहा, शायरा बानो (70), सजरून निशा निवासी गौहनिया माफी थाना बखिरा, बस्ती जिले के रुधौली निवासी जव्वार अली (80), मो. नसीम, मुंडेरवा क्षेत्र निवासी अख्तर अली (60) और गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के ठठरा बाजार निवासी छेदन अली (70) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed