{"_id":"57fa7e534f1c1b7c5228e153","slug":"troubles-never-bowed-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबतों में भी सिर नहीं झुकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबतों में भी सिर नहीं झुकाया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
मस्जिद
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमाम हुसैन और उनके साथी सातवीं मोहर्रम से कर्बला के तपते मैदान में भूखे और प्यासे थे। यजीदी फौज ने नहर के किनारे पहरा लगा इमाम के खेमों में पानी ले जाने पर पाबंदी लगा दी थी। भूख और प्यास के साथ तमाम मुसीबतें सहने के बाद भी इमाम ने यजीद के सामने सिर नहीं झुकाया। इमामबाड़ा शाबान मंजिल में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना मोहम्मद हैदर ने ये बातें कहीं।
मौलाना ने कहा कि पैगंबर ने फरमाया था कि मेरा हुसैन मुझसे है और मै हुसैन से हूं। पैगंबर यह दुनिया को समझाना चाहते थे कि मेरा नवासा हुसैन मुझसे है लेकिन मेरा दीन हुसैन की कुर्बानी की बदौलत ही बाकी रहेगा। बताया कि इमाम हुसैन यजीद से जंग करने के लिए कर्बला नहीं आए थे। अगर वे जंग करने आते तो अपने साथ मदीने से जवानों की फौज लाते न कि छोटे बच्चों व औरतों के साथ आते। यजीदी फौज ने इमाम के लिए पानी बंद कर समझा था कि मजबूर होकर इमाम यजीद की बैय्यत कर लेंगे।
इमाम जानते थे कि अगर उन्होंने यजीद की बात मान ली तो उनके नाना का दीन हमेशा के लिए मिट जाएगा। दसवीं मोहर्रम को हमला कर इमाम और उनके साथियों को शहीद कर दिया गया। इमाम ने अपने आखिरी समय में अपने चाहने वालों से कहा था कि जब भी तुम ठंडा पानी पीना तो मेरी प्यास को याद कर लेना। इमाम दुनिया को यह पैगाम देना चाहते थे कि मेरे बाद अब दुनिया में कोई कुनबा भूखा-प्यासा शहीद न किया जाए। मजलिस में इमाम अली, हसनैन रिजवी, साजिद हसन, आसिफ हसन, एहसान अली, शम्स आबिद, फरहत हुसैन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।