फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   troble in Every comunity in Double ingine Govenment satish mishra

डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग परेशान: सतीश मिश्रा

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
troble in Every comunity in Double ingine Govenment  satish mishra
डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग परेशान : सतीश मिश्रा
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती )। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने बुधवार को केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित कलवारी क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान की डबल इंजन के सरकार में युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं सभी परेशान हैं। पढ़-लिख कर युवा नौकरी मांगते हैं और उन्हें पुलिस की लाठी मिलती है।
सतीश मिश्रा ने कहा कि मायावती के के 2007 से 2012 तक के पांच वर्ष के शासन काल में तेइस लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी गई। प्रधानमंत्री ने काशी में जिन सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की थी उनकी भर्ती बहन मायावती ने ही की थीं। किसानों की जमीन हड़पने के लिए तीन कृषि कानून लाए गए थे, जिन्हें चुनाव के कारण निरस्त किया है। गैस सिलेंडर का दाम एक हजार से अधिक कर दिया जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। महंगाई बढ़ने के कारण मजदूरों के रसोई से दाल, तेल गायब हो गया है। आने वाले चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए सर्वसमाज से बसपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

सम्मेलन में रुधौली से अशोक मिश्र को तथा कप्तानगंज से जहीर अहमद को बसपा प्रत्याशी घोषित किया। वहीं, पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी प्रदेश में गुंडा, माफिया गरीबों की जमीन हड़पी गई। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। उनके शासन काल में महिला अपराध चरम पर होता है। सपा भाजपा एक सिक्के के दो पहलू है। 2003 में सपा की सरकार बनाने के तत्कालीन भाजपा के विधान सभा अध्यक्ष ने बसपा के 37 विधायकों को गैर कानूनी तरीके अलग दल की मान्यता दे दी थी। कपिल मिश्रा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बहन जी ने युवाओं समस्याओ को सुनने और सरकार बनने पर निदान करने का जिम्मा दिया है। महादेवा प्रत्याशी लक्ष्मी चंद्र खरवार ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद मिला तो इस विधान सभा को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाने का प्रयास होगा। सम्मेलन को घनश्याम चंद्र खरवार, सलीम अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, लालचंद्र निषाद, करुणाकर पांडेय, राधारमन त्रिपाठी, जयहिंद गौतम, आफताब आलम ने भी संबोधित किया। महादेवा विधान सभा अध्यक्ष केसी मौर्य ने आए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हृदयराम उर्फ गामा कन्नौजिया, भगवान दास, धिरेन निषाद, कल्पनाथ बाबू, ओमप्रकाश यादव, संजय चौधरी, गुरुदेव निगम, सुभाष गौतम, दीपचंद्र, मायाराम, सचिन मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, मायाराम यादव सहित लोग शामिल हुए।
----------
भाजपा छोड़ बसपा की ली सदस्यता
पूर्व मंडल अध्यक्ष सल्टौवा कृपाशंकर श्रीवास्तव व बनकटी के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे बब्लू कन्नौजिया ने भाजपा छोड़ बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed