फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Triple murder case revealed, three accused arrested

तिहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Triple murder case revealed, three accused arrested
बस्ती के छावनी में हुई आलू कारोबारी समेत तीन की हत्या करने के आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : BASTI
तिहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर छावनी क्षेत्र के आलू व्यापारी समेत तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने दूसरे ही दिन पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ चलने वाले तीन ट्रक वालों की आपसी खुन्नस और आलू व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूटने के लिए तीनों की हत्या की गई थी। एसपी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने का भी एलान किया।
एसपी हेमराज मीणा के साथ मीडिया से बातचीत में आईजी अनिल कुमार राय ने बताया कि खलासी सोनू मौर्या, ट्रक चालक राजकुमार, आलू कारोबारी मोहम्मद असलम की हत्या के आरोपितों को रविवार की दोपहर दोबारा ट्रक लेकर बिहार जाते समय छावनी के कवलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इनमें उन्नाव के अजीत सिंह उर्फ कल्लू, अरुण कुमार यादव (बारासगवर) और शील कुमार मौर्या (कौशांबी) शामिल हैं। पूछताछ में अरुण ने कबूल किया कि उसकी राजकुमार से खुन्नस थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसकी योजना केबिन में बैठे आलू कारोबारी के पास रखे साढ़े छह लाख रुपये लूटने की भी थी। उसने बताया कि तीनों की हत्या के बाद वे ट्रक लेकर उन्नाव चले गए। साढ़े छह लाख रुपये उसने अपने भाई मनीष को दे दिए। इसे लेने पुलिस टीम रवाना हो गई है। तीनों आरोपियों के पास से दो ट्रक, एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, रॉड, तीन मोबाइल फोन व 2550 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल आईजी, आठ जनवरी को कुशीनगर के झीनक ढाबे पर तीनों ट्रक पहुंचे। इनमें खलासी सोनू मौर्य के साथ चालक राजकुमार गौतम व व्यापारी असलम भी थे। अंतरमुखी स्वभाव के राजकुमार को चिढ़ाने के कारण ढाबे पर विवाद भी हुआ था। पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक वहां से सबसे पहले राजकुमार ट्रक लेकर निकला। कुछ देर बाद बाकी दोनों ट्रक चालक निकले। हरैया टाल प्लाजा के पास तीनों की फिर मुलाकात हो गई। वहां सबने चाय पी। इसी दौरान अजीत, खलासी शील कुमार मौर्य और तीसरे ट्रक के चालक अरुण कुुमार ने हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed