फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trial for divisional team for state level swimming from 27th

Basti News: प्रदेश स्तरीय तैराकी के लिए मंडलीय टीम का ट्रायल 27 से

Fri, 26 Jun 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trial for divisional team for state level swimming from 27th
बस्ती। सब और समन्वय जूनियर बालक/बालिका और सीनियर महिला-पुरुष प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या में दो से 12 जुलाई तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका तैराकी ट्रायल 27 जून को सुबह 10 बजे शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय चयन-ट्रायल 29 जून को इसी समय आयोजित होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। सब जूनियर तैराकी बालक-बालिका प्रतियोगिता दो से पांच जुलाई अयोध्या में जबकि समन्वय जूनियर बालिका-बालक प्रतियोगिता लखनऊ में तीन से पांच जुलाई तक होगी।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन-ट्रायल जिला स्तर पर सात जुलाई और मंडलीय ट्रायल आठ जुलाई को बस्ती स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वाराणसी में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed