{"_id":"64bc29a3da94f5703d0d34a7","slug":"tree-plantation-campaign-basti-news-c-207-1-bst1001-1690-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिले में रोपित किए गए 33 लाख 50 हजार 705 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिले में रोपित किए गए 33 लाख 50 हजार 705 पौधे
Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरैया क्षेत्र के पचवस झील के किनारे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया पोधरोपण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में शनिवार को सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। तालाब, पोखरे एवं अन्य जलाशयों के किनारे पौधे लगाए गए। सार्वजनिक जगहों, मंदिर, सरकारी कार्यालय परिसरों में भी हरियाली बिखेरी गई। इसके साथ सामूहिक रूप से पौधों के सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। अभियान को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग सुबह से ही शुरू हो गई। शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी इस अभियान का हिस्सा बनें। जिले भर में 33 लाख 50 हजार 705 पौधे रोपित किए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अपर मुख्य सचिव ने रोपित किए औषधि पौधे
अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग मोनिका एस गर्ग ने हर्रैया ब्लाक के तपसीधाम तथा विक्रमजोत के अमोलीपुर हनुमान मंदिर पहुंचकर पौधारोपण किया। तपसी धाम के पंचवटी में उन्होंंने पीपल, बरगद, ऑवला, अशोक, बेल आदि के पौधे रोपित किए।
डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य तथा मंदिर के महंत महंत जय बक्श दास ने भी उनके साथ पौधारोपण किया। इसके बाद अफसरों की टीम नाॅव से मनोरमा नदी पार करके दूसरी तरफ पहुंची। जहां महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया गया। बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि यहां पर 2100 पौधे लगाकर ग्राम वन विकसित किए जाने की योजना है। अपर मुख्य सचिव ने मंदिर में भगवान शिव का दर्शन पूजन भी किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालजी यादव, गन्ना अधिकारी मंजू सिंह आदि मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव ने अमोलीपुर हनुमान मंदिर परिसर में भी स्थानीय लोगों के साथ पौधे रोपित किया। उसकी सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। यहां ब्लाक प्रमुख केके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
विक्रमजोत में राज्यमंत्री ने किया पौधरोपण
पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव विक्रमजोत पहुंचे। उन्होंने अमोलीपुर तथा पचवस में पौधरोपण किया। कहा कि पेड़ हमारे लिए संतान के समान हैं। प्रत्येक नागरिक यह संकल्प लें कि पौधों की सुरक्षा हर हाल में करेंगे। कहा कि आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। बस्ती जनपद में 33 लाख 50 हजार 705 पौधे रोपित किए गए है। यहां 15 अगस्त को 6 लाख 28 हजार 30 पौध रोपित किए जाएंगे। उन्होंने 10 युवक/महिला मंगल दल में खेल सामग्री वालीबाॅल एवं फुटबॉल किट का वितरण किया।इस मौकेपर डीएम के अलावा एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, महंत अजीत दास, एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ता संगठनों के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया। कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन के लिए न केवल पेड़-पौधे बल्कि पशु-पक्षियों की भी आवश्यकता है। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों से अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अंजू कन्नौजिया, अखिलेश दूबे, अपर जिला जज मीनू शर्मा, न्यायाधीश शिव चंद, न्यायाधीश अमित वर्मा, न्यायाधीश अविनाश चंद मिश्रा आदि ने पौधरोपण किया।