फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transport tax system comprehensively reformed, one-time tax scheme implemented

Basti News: परिवहन कर प्रणाली में व्यापक सुधार, एकमुश्त कर योजना लागू

Thu, 19 Feb 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Transport tax system comprehensively reformed, one-time tax scheme implemented
बस्ती। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 13 फरवरी से भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटर साइकिल, तिपहिया मोटर कैब एवं मैक्सी कैब, संनिर्माण उपस्कर यान/विशेष प्रयोजन यान, माल वाहन, राज्य परिवहन उपक्रम के स्वामित्वाधीन सार्वजनिक सेवायान आदि के संबंध में उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से परिवहन कर प्रणाली में व्यापक सुधार की एकमुश्त कर लागूू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था तकनीकी रूप में वाहन पोर्टल पर लाइव हो गई है। इस व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य वाहन स्वामियों को बार-बार भुगतान की जटिल एवं समय-साध्य प्रक्रिया से राहत प्रदान करना, कर प्रशासन को सरल बनाना, अधिकाधिक गैर-परिवहन यानों को परिवहन यानों में परिवर्तित करना तथा राजस्व संग्रह की प्रक्रिया को अधिक मजबूत करना है। परिवहन यानों पर एकबारीय कर (वन टाइम) की दरें निर्धारित की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed