फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transport safety committees will have to be formed in schools...action will be taken against unfit school vehicles.

Basti News: विद्यालयों में गठित करना होगा परिवहन सुरक्षा समिति...अनफिट स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई

Tue, 17 Mar 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Transport safety committees will have to be formed in schools...action will be taken against unfit school vehicles.
बस्ती। बिना फिटनेस और परमिट के संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलेगा। यह आदेश शासन से प्राप्त हुआ है, जिसके बाद इन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं, छात्रों के घायल होने या मौत मामलों को सरकार और शासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन फरीदउद्दीन ने बताया कि समस्त विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया गया है कि सर्वोच्च प्राथमिकता पर स्वयं सक्रिय होकर अपने विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर लें, और गठित समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करें। ताकि स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानक पूर्ण किए जाने के संबंध में अपनी स्तर से सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

बताया कि समस्त विद्यालय संचालक यह भी सुनिश्चित करें कि उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 में स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानक पूर्ण किए जाने के संबंध में अपने स्तर से भली भांति जांच कर लें। भविष्य में स्कूल वाहनों से दुर्घटना घटित ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच प्रदेश के समस्त जनपदों में स्कूली वाहनों की सुरक्षा मानकों की जांच के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इन अभियान के दौरान कोई स्कूली वाहन निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो वाहन के पंजीयन निलंबन से लेकर विद्यालय की मान्यता निरस्त किए जाने एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed