फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transport department's server down, work disrupted for two days

Basti News: परिवहन विभाग का सर्वर डाउन, दो दिनों से बाधित है काम

Fri, 31 May 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Transport department's server down, work disrupted for two days
- चार दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण लौट रहे आवेदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आरटीओ दफ्तर का कामकाज परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ही होता है। करीब चार दिनों से सर्वर डाउन चलने के कारण तमाम कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे वाहन फिटनेस संबंधी कोई काम नहीं हो पा रहा है। सर्वर डाउन की समस्या से प्रतिदिन सैकड़ों आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
फिटनेस प्रमाणपत्र लेने के लिए आई गाड़ियां फिटनेस सेंटरों और आरटीओ कार्यालय के बाहर खड़ी रहीं। वहीं वाहन ट्रांसफर, परमिट चालान, फीस जमा करने के काम थोड़े बहुत हो जा रहे हैं। इन दिनों शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। घर से बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। ऐसे में आरटीओ ऑफिस में फीस जमा करने, रजिस्ट्रेशन करने और फिटनेस जैसे कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले लोग शाम 5 बजे तक सर्वर आने का इंतजार करते रहे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एनसी शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से सर्वर की दिक्कत चल रही है। सर्वर डाउन की समस्या पूरे यूपी में है।
विज्ञापन

...
वर्जन-
वेबसाइट चलते-चलते रुक जा रही है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। बीच-बीच में चलने पर काम किया जा रहा है। सर्वर में कुछ खामियां हैं, जिन्हें जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार, आरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed