{"_id":"660ef7aae839f138b604b884","slug":"transformer-safety-ring-also-missing-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114304-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन पर पड़ी हैं केबलें...ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा भी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन पर पड़ी हैं केबलें...ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा भी नदारद
Fri, 05 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
बभनान नगर पंचायत में खुले में रखा ट्रांसफार्मर।
बभनान के भीड़भाड़ वाली जगहों पर खुले में रखा गया है ट्रांसफाॅर्मर
जूनियर हाईस्कूल परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर भी सुरक्षा घेरा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बभनान नगर पंचायत में कई जगहों पर बिना सुरक्षा घेरे के ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर दिए गए हैं। इसके आसपास केबलें फैली हुई हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। सब कुछ देखते हुए विद्युत निगम के अभियंता मौन हैं।
नगर पंचायत के विजयनगर तिराहा एक भीड़भाड़ वाली जगह है। यहां स्थापित ट्रांसफाॅर्मर के आसपास सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया है। जब ट्रांसफाॅर्मर में स्पार्किंग होती है तो तिराहे पर अफरा-तफरी मच जाती है। वार्ड नंबर छह लक्ष्मी बाई नगर में जूनियर हाईस्कूल परिसर में फाउंडेशन पर ट्रांसफाॅर्मर रखा गया है। यह ट्रांसफाॅर्मर जुगाड़ू व्यवस्था से चलाया जब है। बांस लगाकर उस पर मीटर लटका दिया गया है।
ट्रांसफाॅर्मर की एलटी व एचटी केबल जमीन पर पड़ी हुई है। यह केबल क्षतिग्रस्त है। विद्यालय परिसर में स्थापित होने के कारण यहां सुरक्षा घेरा होना अति आवश्यक है, लेकिन निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा कस्बे के पीएनबी के पास, चीनी मिल गेट आदि जगहों पर भी ट्रांसफाॅर्मर को सुरक्षित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
...
काट
हाल ही में चार्ज लिया है। नगर पंचायत में जहां-जहां समस्या होगी, स्थलीय निरीक्षण कर ट्रांसफाॅर्मर को सुरक्षित किया जाएगा।
-मेहताब आलम, उपखंड अधिकारी, बभनान