फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformer malfunctioned for three days, consumers created ruckus

Basti News: तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Wed, 11 Mar 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Transformer malfunctioned for three days, consumers created ruckus
बिजली उपकेंद्र एकडेंगवा पदमापुर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
दुबौलिया। बिजली उपकेंद्र एकडेंगवा पदमापुर से जुड़े रसोईया गांव में तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को उपकेंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन कर ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज होकर रसोईया गांव के ग्रामीण एडेंगवा पदमापुर स्थित उपकेंद्र पर पहुंच गए और प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे 32 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें दो कामर्शियल कनेक्शन भी हैं, जो तीन किलोवाट के हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बार-बार खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अवर अभियंता सुधीर यादव ने बताया कि तीन दिन पहले चार्ज मिला है।ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी खराब थी। उसे बदला जा रहा है। बिजली जल्द ही बहाल हो जाएगी।
इस मौके पर अशोक कुमार, रमेश, पाचू, पप्पू, राम गोपाल, प्रमोद चौधरी, योगेंद्र कुमार, उमेश सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed