फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformer is bad, people of Jibhiyanv are suffering in extreme heat

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, भीषण गर्मी में बिलबिलाए जिभियांव के लोग

Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Transformer is bad, people of Jibhiyanv are suffering in extreme heat
कुदरहा। लालगंज फीडर के जिभियांव गांव में ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से 24 घंटे से बिजली गुल है। उपभोक्ताओं ने खराब ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए शिकायत की लेकिन 50 घरों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को ही गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर दर्ज कराई थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के रामविलास, रीता देवी, और कमला प्रसाद ने बताया कि बिजली न होने से गर्मी से तो लोग परेशान हैं ही, पानी की भी समस्या हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय अवर अभियंता ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ही कार्यभार संभाला है। विभागीय आईडी बनने में दो से तीन दिन लगेंगे। उसके बाद ही कोई प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव कर आंदोलन शुरू करेंगे। इस संबंध में अवर अभियंता मनीष कुमार का कहना है बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर बदलवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed