{"_id":"6aa6f9a5c10addfca90c982c","slug":"transformer-burnt-out-due-to-electrical-fault-power-out-for-eight-days-basti-news-c-207-1-bst1015-166748-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली से जला ट्रांसफार्मर, आठ दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली से जला ट्रांसफार्मर, आठ दिन से बिजली गुल
विज्ञापन
कुदरहा। शंकरपुर बिजली उपकेंद्र के कुदरहा फीडर के अंतर्गत सुअरहा कला गांव में बिजली गिरने से जला 10 केवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन बाद भी नहीं बदला गया है। इससे करीब 15 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। उमस और गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल दे दी गई थी। इसके अलावा विद्युत समाधान केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज और पानी की मोटर बंद हैं। पेयजल के लिए ग्रामीणों को हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। रात में अंधेरा होने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
शाम के समय बिजली नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
क्रॉसर
आठ दिन से अंधेरे में 15 परिवार, विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग