फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transfer of doctor who was absent from duty during the treatment of the Leader of the Opposition

Basti News: नेता प्रतिपक्ष के उपचार के समय ड्यूटी से नदारद डॉक्टर का स्थानांतरण

Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Transfer of doctor who was absent from duty during the treatment of the Leader of the Opposition
बस्ती। सीएचसी कप्तानगंज में तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. रविप्रताप सिंह को वहां से हटाकर सीएचसी दुबौलिया भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सपा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घायल होने पर सीएचसी में उपचार के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति पर हुई है।
विज्ञापन

बताया गया कि आठ मार्च को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय चोटिल होकर सीएचसी के इमरजेंसी में पहुंचे थे। उस समय वहां पर डॉ. रवि प्रताप सिंह की ड्यूटी थी। मगर वह मौके पर मौजूद नहीं मिले थे। सूचना पर पहुंचे अधीक्षक पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष जब इलाज करवा रहे थे तो उस समय अधीक्षक खड़े थे, इस पर भी उन्होंने सवाल किया और नाराजगी जताई थी। बाद में अधीक्षक ने सीएमओ को घटना से अवगत कराया था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने डॉ. रवि को वहां से हटाकर दुबौलिया भेज दिया है। अधीक्षक ने उन्हें रिलीव भी कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उनके हाथ में चोट लग जाने पर उनका काफिला सीएचसी कप्तानगंज में मुड़ गया था। वह सीधे इमरजेंसी पहुंचे तो वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद के पहुंचने की सूचना पर परिसर में मौजूद अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार वहां पहुंचे और उनका इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता प्रसाद ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि मैं इस संबंध में सीएम योगी जी से बात करूंगा। अधीक्षक ने डॉ. रवि प्रताप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इसकी सूचना सीएमओ व सीडीओ को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि डॉ. रवि को सीएचसी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed