{"_id":"5eaee6678ebc3e90807fd642","slug":"transfar-in-police-basti-news-gkp350018978","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज डीसीआरबी, राजेश बने सोनहा थाने के प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज डीसीआरबी, राजेश बने सोनहा थाने के प्रभारी
विज्ञापन
एसपी ने राजाराम को सौंपी स्वाट टीम की कमान
असनहरा के चौकी इंचार्ज को भी बदला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कानून-व्यवस्था को और दुुरुस्त बनाने के लिए जिले के सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक/एसएचओ पंकज कुमार सिंह को एसपी ने हटा दिया है। उनकी जगह स्वाट टीम प्रभारी राजेश मिश्र को थाने की कमान सौंपी गई है। पंकज सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी बना दिया गया है। डीसीआरबी प्रभारी रहे पंकज गुप्ता को कोरोना सेल का चार्ज दिया गया है।
पीआरओ सेल के अनुसार, एसएसआई राज कुमार पांडेय को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। अब तक राजकुमार कप्तानगंज थाने में एसएसआई थे। सोनहा थाने के असनहरा चौकी इंचार्ज के पद पर पुलिस लाइंस से विनय कुमार सिंह को तैनाती दी गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि तत्काल प्रभाव से सभी को तैनाती कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।