{"_id":"684dd1abcbd0f553180994c3","slug":"trains-going-to-lucknow-will-run-late-from-june-22-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138335-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 22 जून से देरी से चलेंगी लखनऊ जाने वाली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 22 जून से देरी से चलेंगी लखनऊ जाने वाली ट्रेनें
Sun, 15 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बुढ़वल-गोंडा रेल खंड पर तीसरी रेलवे लाइन निर्माण कार्य के चलते 22 जून से गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते लखनऊ जाने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों घंटों की देरी से चलाई जाएगी। जबकि रेल प्रशासन की ओर से 28 जून से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रण व री शिड्यूलिंग (समय में परिवर्तन किया गया है), उनमें 22 जून को ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से चलाई जाएगी। 25 से 27 जून तक गोंडा-सीतापुर सवारी गाड़ी 45 मिनट की देरी से चलेगी। 29 जून से 1 जुलाई तक कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। 26 जून को पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 45 मिनट की देरी से चलेगी। 22 जून को चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 25 जून को यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 1, 3 एवं 4 जुलाई को गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस गोरखपुर से दो घंटे री शिड्यूल कर चलाई जाएगी। इसके साथ ही एक जुलाई को बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 150 मिनट री शिड्यूल कर चलेगी। पहली जुलाई को सीतापुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन सीतापुर से अपने निर्धारित समय से 120 मिनट री शिड्यूल कर चलेगी। पहली जुलाई को रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रक्सौल से तीन घंटे री शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
-
बुढ़वल-गोंडा के बीच तीसरी रेलवे लाइन निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों को 28 जून से निरस्त किया गया है। जबकि, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर चलाई जाएंगी। तीसरी रेलवे लाइन निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर रेल संचालन में तेजी आएगी और यात्री भी समय से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर