{"_id":"698f85e6baa85187d70a04a4","slug":"trains-are-arriving-latepassengers-are-getting-upset-basti-news-c-207-1-bst1006-153144-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विलंब से पहुंच रहीं ट्रेनें...यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विलंब से पहुंच रहीं ट्रेनें...यात्री हो रहे परेशान
Sat, 14 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुक्रवार को फिर बिगड़ गया। पिछले दो- तीन दिनों से निर्धारित समय से चल रही ट्रेनें फिर विलंब से पहुंचने लगी है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों की लेट लतीफी से प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी दिखी।
पिछले दो- तीन दिनाें से अधिकांश ट्रेनें समय से चल रही थीं। इससे यात्रियों को काफी राहत महसूस हुई। मगर अब कई ट्रेनों का शेड्यूल एक बार फिर बिगड़ गया है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात को जाने वाली या उधर से लौटने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जा रही है।
महानगरों से लौटने वाली ट्रेनों के पहुंचने पर काफी संख्या में यात्री उतर रहे हैं। सहालग के नाते उनके साथ सामानों का बोझ भी है। इस दौरान प्लेटफाॅर्म से चढ़ने वाले यात्रियों को धक्का-मुक्की सहनी पड़ रही है। यात्री प्रहलाद ने बताया कि ट्रेन के स्लीपर और जनरल कोच में इन दिनों गर्मी ज्यादा है। सहालग की वजह से मुंबई, दिल्ली, गुजरात से यात्री ज्यादा आ रहे हैं। सीट आरक्षित होने के बाद भी भीड़ की वजह से आरामदेह यात्रा नहीं हो पा रही है। वहीं प्लेटफार्म पर यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार शुक्रवार को अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3. 30 घंटे की देरी से चल रही थी। जबकि अयोध्या- भटनी मेमो पैसेंजर दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे और बाघ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब रही। वहीं जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
टैक्सी चालक ले रहे मुंहमांगा किराया : स्टेशन पर दूर दराज से पहुंच रहे यात्रियों को विलंब होने के नाते टैक्सी चालकों के मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालक मुंहमांगा किराया ले रहे हैं। गांधीनगर के गोविंद ने बताया कि रात में वह ट्रेन से उतरे और स्टेशन से बाहर निकलने ऑटो वाले ने 200 रुपये किराया मांगा। मजबूरन देना पड़ा। ट्रेन यदि समय से पहुंचा देती तो यह समस्या नहीं झेलनी पड़ती। वहीं बस्ती से बाघनगर, रुधौली, बनकटी जाने वाले यात्रियों से एक हजार रुपये तक किराया वसूल किया जा रहा है। जबकि इस रूट पर 40 रुपये सवारी किराया लिया जाता है।