फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Training will be given for Communicable and Dastak campaign

Basti News: संचारी व दस्तक अभियान का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sat, 04 Apr 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Training will be given for Communicable and Dastak campaign
बस्ती। जिले में संचारी अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल और दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। इसकी सफलता के लिए सभी सीएचसी, पीएचसी पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अप्रैल से पहले पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि अभियान में संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की जा रही है। अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को सफाई, जल भराव नहीं होने देने तथा हाथ धोने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सीएचसी और पीएचसी पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग तिथियों में इन स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा, नगर विकास और पंचायती राज विभाग भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed