फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outrage erupts over waterlogging in underpass; villagers stage a protest.

Basti News: अंडरपास में पानी भरने से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

Wed, 30 Sep 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Outrage erupts over waterlogging in underpass; villagers stage a protest.
पुरानी बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ओरवारा-मुंडेरवा के बीच बंद रेलवे गेट संख्या 191-सी के पास बने अंडरपास में पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। समस्या से नाराज ग्रामीण मंगलवार को मौके पर जुटे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर आरपीएफ और सिविल पुलिस पहुंची। बाद में रेलवे ने पंपसेट लगाकर पानी की निकासी शुरू कराई।
विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार सुबह करीब 9:40 बजे सुरक्षा बल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो 15-20 ग्रामीण मौजूद थे। कुछ देर में संख्या बढ़कर करीब 80-90 हो गई। कुसमहा ग्राम सभा के प्रधान बसंत चौधरी भी ग्रामीणों के साथ धरने में शामिल रहे। स्थिति को देखते हुए थाने के एसआई अजय कुमार ओझा चार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडरपास में पानी भरने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे के आईओडब्ल्यू के सीनियर टेक्नीशियन शैलेंद्र कर्मचारियों के साथ करीब 11 बजे पंपसेट लेकर पहुंचे। इसके बाद पानी निकालने का काम शुरू कराया गया। आरपीएफ के अनुसार मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed