फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Training of 102 and 108 ambulance EMTs begins

Basti News: 102 व 108 एंबुलेंस ईएमटी का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 07 Nov 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Training of 102 and 108 ambulance EMTs begins
बस्ती। 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए ईएमटी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय ट्रेनिंग जिला महिला अस्पताल में शुरू हुई। जिसमें कई जनपदों के ईएमटी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ बस्ती मंडल के रीजनल मैनेजर विकास पांडेय ने किया। इसमें लखनऊ से आए ट्रेनर आलोक त्रिपाठी और अमित यादव प्रशिक्षण दिए। एंबुलेंस के बस्ती जिला प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया यह ट्रेनिंग अलग-अलग बैच में दी जा रही है। इसमें बस्ती मंडल के जिले बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और महाराजगंज के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में मरीजों को एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में सही समय पर पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया गया है। ट्रेनर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन, नेबुलाइजेशन, सक्शन, सीपीआर और इमरजेंसी दावों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed