{"_id":"63ab367803ac1a04ee7902f0","slug":"trained-youth-are-getting-employment-through-seva-mitra-portal-basti-news-gkp462361329","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रशिक्षित युवाओं को सेवा मित्र पोर्टल से मिल रहा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रशिक्षित युवाओं को सेवा मित्र पोर्टल से मिल रहा रोजगार
विज्ञापन
प्रशिक्षित युवाओं को सेवा मित्र पोर्टल से मिल रहा रोजगार
155330 पर कॉल कर घर बुला सकते हैं तकनीशियन
बस्ती। हुनरमंद युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकरण करा रहा है। पोर्टल पर पंजीकृत कुशल युवाओं को उपभोक्ता घर बुलाकर सेवाएं ले सकते हैं। बस उन्हें टोल फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर संबंधित सेवा के बारे में जानकारी देनी होगी।
सेवामित्र पोर्टल, घर पर सेवा लेने का एक माध्यम है। उपभोक्ता सेवा मित्र एप या टोल फ्री नंबर पर कॉल कर घरेलू सामान की रिपेयरिंग करा सकते हैं। उन्हें एप या टोल फ्री नंबर पर सेवा का प्रकार बताना होगा। इसके बाद संबंधित हुरनमंद उनके घर पहुंचकर काम करेगा। इस सुविधा का लाभ ग्रामीण उपभोक्ता भी ले सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि पोर्टल पर अकाउंटेंट, बढ़ई, डॉक्टर, इंटीरियर डिजायनर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, मोबाइल रिपेयरिंग, नर्सिंग, पेंटर, प्लंबर, प्रिंटिंग, आरओ सर्विस, टूर एंड ट्रेवेल्स, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन आदि के करीब 18 प्रकार के वेंडरों ने पंजीकरण कराया है, जो ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहे हैं। 206 कुशल युवाओं का पंजीकरण किया गया है। पोर्टल पर औसतन पांच से छह बुकिंग प्रतिदिन मिल रही है।
विज्ञापन
सेवा मित्र पोर्टल पर प्रशिक्षित युवाओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई व कौशल विकास केंद्रों की मदद ली जा रही है। नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन किया जा रहा है।
-मणिमोहन ओझा, सहायक निदेशक, सेवायोजन