फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trailer crushes cyclist, dies on the spot

Basti News: ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 08 Apr 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trailer crushes cyclist, dies on the spot
लालगंज। थाना क्षेत्र में कुआनो नदी पर बने पुल पर बुधवार को साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति को ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से नाराज लोगों ने पुल पर ही जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी रामरूप (50) बुधवार को पत्नी मीरा देवी के साथ साइकिल से लालगंज बाजार में बैंक से पैसा निकालने के लिए घर से निकले थे कि तभी रास्ते में लालगंज बाजार के कुआनो नदी पर बने पुल पर दोपहर तीन बजे महादेवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे राम रूप की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गनीमत यह रही की पुल के पहले मनवर मेले के भीड़ के चलते पत्नी साइकिल से उतर गई थीं, इससे वह सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर पुल ही पर मोटरसाइकिल खड़ी कर रास्ते को जाम कर दिया। लालगंज कुदरहा मार्ग रास्ता जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक मौके पर मय फोर्स पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बधाया और कहा कि चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक राम रूप के दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा जितेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है जबकि दूसरा बेटा पिता के साथ रहकर खेती बारी व मजदूरी का कार्य करता है। सबसे छोटी बेटी अंजू है। रामरूप की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed