{"_id":"6933396ac7c252064904a1ba","slug":"trailer-collides-from-behind-with-truck-parked-on-the-roadside-driver-dies-basti-news-r-7-1-ald1030-1156194-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत
विज्ञापन
मऊआइमा(प्रयागराज)। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित सकरामऊ गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुए ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से वह केबिन में ही फंसा रह गया। लोगों की मदद से दरवाजे को काटकर चालक को गंभीर हालत में निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान विशाल कुमार पांडेय (23) पुत्र रवींद्रनाथ पांडेय ग्राम कुर्दा पंडित का पुरवा जिला बस्ती के रूप में हुई है।
फोटो है। 05 एनएएनपी 4