{"_id":"68bf3f0aadadfe92940469b6","slug":"traffic-was-disrupted-for-eight-hours-due-to-vehicle-overturning-on-dumariyaganj-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143483-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डुमरियागंज मार्ग पर वाहन पलटने से आठ घंटे बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डुमरियागंज मार्ग पर वाहन पलटने से आठ घंटे बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
डीसीएम पलटने से भारी वाहनों का लगा रहा लंबा जाम,मुश्किल से गुजर रहे छोटे वाहन लेकर लोग- संवाद
वाल्टरगंज। बहराइच से केला लादकर देवरिया जा रहा डीसीएम डुमरियागंज मार्ग पर भुजैनिया गांव के सामने सोमवार रात लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बड़े वाहनों के गुजरने का रास्ता ही नहीं बचा। दिन में करीब 11:00 बजे जेसीबी से डीसीएम को किनारे करवाने के बाद आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सका।
बहराइच के नानपारा निवासी डीसीएम चालक शब्बीर ने बताया कि केला लादकर देवरिया जाते समय भोर में करीब तीन बजे भुजैनिया गांव के पास पहुंचा। हल्की सी झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और जाकर देखा तो चालक शब्बीर तथा खलासी अमन अंदर फंसे थे। उन्हें बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोट लगी थी। सड़क पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन में समस्या होने लगी। गांव के राकेश चौधरी, विनय चौधरी आदि ने जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
अनेक गाड़ियां सल्टौआ से मानिकचंद होते हुए गईं। इसी तरह बस्ती से डुमरियागंज जाने के लिए मानिकचंद होकर जाना पड़ा। दिन में लगभग 11:00 बजे पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर पड़े डीसीएम को किनारे कराया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।