फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic system will be changed in the city today

Basti News: आज शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 03 Sep 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed in the city today
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में आने वाले कई रूट पर यातायात डायवर्ट किए गए हैं। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाला यह डायवर्जन राज्यपाल के कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि गवर्नर के आगमन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि वह कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एसपी के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सुबह नौ बजे से ही डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा।

--

ये रहेगी व्यवस्था
- रुधौली से मनौरी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को गौरा तिराहे से पालीटेक्निक की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

-डुमरियागंज से सोनहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को असनहरा चौकी/भानपुर से रुधौली की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

- चेतक तिराहे से कैली की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- कप्तानगंज / फुटहिया की तरफ से आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहन फुटहिया ओवरब्रिज होते हुए बड़ेबन की तरफ से शहर में प्रवेश करेंगे।

- सोनूपार से कंपनीबाग की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed