फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   traffic problem in city

यातायात व्यवस्था बदहाल, जाम में फंसे रहते हैं राहगीर

Sun, 21 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
traffic problem in city
रोडवेज पर उपमुख्यमंत्री के आने पर लगा रहा जाम। - फोटो : BASTI
यातायात व्यवस्था बदहाल, जाम में फंसे रहते हैं राहगीर
विज्ञापन

- अतिक्रमण और पार्किंग के अभाव में हो रही दिक्क्त
- उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाते समय फंस गई थी डीएम, एसपी की गाड़ी
- अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहा, कटरा में सबसे ज्यादा लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ओपेक हास्पिटल जा रहे जिले के आला अधिकारियों की गाड़ी रोडवेज पर जाम में फंस गई। तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद डीएम व एसपी की गाड़ी को निकलवाया। इस तरह की समस्या से शहर में आने वाले हजारों लोग रोज जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि लोगों को शहर के इस छोर से उस छोर तक जाने में काफी समय लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस भी इसे ठीक कर पाने में अक्षम साबित हो रही है। अतिक्रमण और यातायात नियमोें का पालन न करना भी जाम की वजह बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड का इलाका हो या फिर रौता चौराहा या गांधीनगर का क्षेत्र, हर जगह लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोडवेज पर यह दिक्कत कुछ ज्यादा ही है। यहां रोडवेज की बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं। ऑटो वाले भी सड़क पर ही वाहन खड़ी करते हैं। इससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।
इन स्थानों पर लगता है जाम
शहर में जाम की समस्या सबसे ज्यादा अस्पताल चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर रहती है। सबसे बड़ी मुश्किल जिला अस्पताल के अंदर मरीज लेकर जाने वाले वाहनों को होती है। इसके अलावा रोडवेज तिराहे, नेहरू तिराहे, गांधीनगर, कटरा तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
----------
इस वजह से लगता है जाम
शहर की पटरियों पर ठेला, गुमटी व अवैध पार्किंग की वजह से जाम की समस्या बढ़ जाती है। पुलिस व यातायात पुलिस जब कभी इन्हें हटवाती है तो रास्ता सुगम बन जाता है लेकिन निरंतर निगरानी न होने के कारण दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। इसके अलावा पार्किंग व स्टैंड न होने के कारण भी समस्या बढ़ती जा रही है।

जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर में पार्किंग व स्टैंड सबसे जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर समस्या का निदान जल्द कराया जाएगा। यातयात पुलिस की टीमों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- आशीष श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed