फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic pressure increased on the highway

Basti News: हाईवे पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव... वाहनों की लगी लंबी लाइन

Sun, 28 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic pressure increased on the highway
- बस्ती- अयोध्या हाईवे पर चौबीस घंटे पहले छोटे वाहनों को दी गई अनुमति- देर रात भारी वाहनों का भी हिला पहिया, अगले दिन भी धीमी रही रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या- बस्ती हाईवे के दोनों लेन पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। रामोत्सव के चलते सप्ताह भर से बंद हाईवे चौबीस घंटे पहले शुक्रवार को हल्के वाहनों के लिए खोला गया। जिससे राहत तो मिली लेकिन हाईवे पर जाम लग गया। इस दिन सुबह से लेकर देर शाम तक हाईवे पर जगह- जगह जाम लगा रहा। कार, बस निकलने में बड़ी मशक्कत हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घंटों माथा पच्ची करनी पड़ी। वहीं छोटे वाहनों का भार कम होने पर देर रात ट्रकों को भी छोड़ा जाने लगा। अगले दिन शनिवार को भी हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बरकरार रहा।
बस्ती- अयोध्या हाईवे पर वाहन चलने लगे हैं। मगर अभी छोटे- बड़े किसी भी वाहन को रफ्तार नहीं मिल पा रहे हैं। लंबे समय के बाद रास्ता खुलने से ट्रैफिक बढ़ी हुई है। हाईवे के दोनों लेन पर एक तरफ ट्रक, बस एवं अन्य लोडर भारी वाहनों की कतार लगी है तो दूसरी ओर लग्जरी वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। चौबीस घंटे से यहीं स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार की देर रात तक तो एक दो किमी तक की यात्रा भी घंटे- दो घंटे में पूरी हो रही थी। शनिवार को दोपहर बाद इस स्थिति से निजात मिलते देखा गया। इसके बाद वाहनों की संख्या अधिक होने से रफ्तार नहीं मिल पा रही है। धीमी गति से सभी वाहन दोनों लेन में चलते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
हाईवे खुलते ही लगा जाम
एक दिन पहले शुक्रवार को हल्के वाहनों के लिए हाईवे खुलते ही जाम लग गया। हड़िया चौराहा, पॉलीटेक्निक, पटेल चौक, टोल प्लाजा, फुटहिया आदि क्रॉसिंग पर हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। यहां एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी पुलिस बल के साथ छोटे वाहनों को निकलवाते हुए नजर आए। बांसी, डुमरियागंज, कलवारी एवं अन्य संपर्क मार्गों से हाईवे होकर शहर में प्रवेश करना मुश्किल हो गया था। लोकल यात्रियों को हाईवे से शहर आने में घंटों लग गए। विनय मिश्र ने बताया कि वह बांसी से शुक्रवार की रात शहर स्थित अपने घर आ रहे थे। पॉलीटेक्निक चौराहा से शहर पहुंचने में उन्हें दो घंटें लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
आधी रात से चलने लगा ट्रक
हाईवे पर शुक्रवार की आधी रात तक हल्के वाहनों को गति मिली तब जाकर ट्रक एवं लोडर वाहन छोड़े जाने लगे। इनके रेंगते ही स्थिति फिर बिगड़ गई। अगले दिन शनिवार को दोपहर तक हाईवे के दोनों लेन ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। धीरे- धीरे इन्हें आगे बढ़ाया जा रहा था। बस्ती से अयोध्या के बीच की दूरी एक घंटे के बजाय चार से पांच घंटे में तय हुई। काफी मशक्कत के बाद लोग आगे बढ़ पा रहे थे। वाहनों के लंबी कतार के बीच काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। बस्ती से अयोध्या सीमा तक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सूझबूझ के साथ वाहनों को आगे बढ़ाते रहे।
------------------
फुटहिया पर लगा था जाम
हाईवे के फुटहिया चौराहे पर लुंबिनी- दुद्धी मार्ग का अंडर पास है। यहां दोनों मार्गों के टैफिक का भार रहता है। ऐसे में जैसे ही बस्ती- अयोध्या मार्ग चालू हुआ स्थिति बिगड़ने लगी। हाईवे पर दूर तक जाम लग गया। गोटवा से लेकर बड़ेवन तक दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी में भी यहीं स्थिति रही। हाईवे पर जाम के चलते लोकल आवागमन भी प्रभावित रहा।
--------------
दोपहर बाद बढ़ी हल्की रफ्तार
चौबीस घंटे के काफी मशक्कत के बाद शनिवार को दोपहर बाद हाईवे पर वाहनों को हल्की रफ्तार जाकर मिल पाई। शाम होते- होते किसी तरह स्थिति सामान्य होती नजर आई। दो दिनों तक लोगों को हाईवे पर यात्रा के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

--------------------
हाईवे पर स्थिति सामान्य कर लिया गया है। रास्ता खुलने के बाद कठिनाई हुई है। लेकिन प्रशासनिक सूझबूझ से वाहनों को निकाला जा रहा है। जाम नहीं लगने दिया जा रहा है।
गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed