{"_id":"65b2ca5a71702d164e0324d6","slug":"traffic-jam-keeping-goods-on-the-road-parking-vehicles-basti-news-c-207-1-bst1001-110557-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो माह और इंतेजार करिए...बन जाएगा छावनी का फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो माह और इंतेजार करिए...बन जाएगा छावनी का फ्लाईओवर
Fri, 26 Jan 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रामजानकी मार्ग के अंडरपास के लिए छावनी में अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर बनने में दो माह का इंतजार करना पड़ेगा। निर्माण कार्य में देरी के चलते डीएम ने इसकी समय सीमा तय कर दी है। कार्यदायी एजेंसी पीडब्ल्यूडी एनएच को अप्रैल तक यह फ्लाईओवर तैयार करना है।
जिले में 55 किमी लंबाई वाले राम जानकी मार्ग को टू-लेन विथ पिप्ड सोल्डर के निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी एनएच को दिया गया है। यह सड़क लगभग पूरी कर ली गई है। छावनी में अयोध्या-गोरखपुर हाईवे से इस सड़क को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया जाना है। यहां फ्लाईओवर का निर्माण पिछले दो साल से चल रहा है। लगभग 500 मीटर लंबाई में बनने वाला यह फ्लाईओवर अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। अक्तूबर माह में लोक निर्माण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान इसके निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके फ्लाईओवर का निर्माण अभी आधे-अधूरे स्थिति में है।
सर्विस रोड पर उतार दिए हैं हाईवे की ट्रैफिक
अयोध्या-गोरखपुर हाईवे की ट्रैफिक छावनी में सर्विस रोड पर उतार दी गई है। लगभग एक किमी तक हाईवे पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहन सर्विस लेन पर धीमी गति से चलते हैं। स्थानीय कस्बे का आवागमन होने के कारण यहां जाम भी लग रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार आंदोलन भी किया। बावजूद इसके फ्लाईओवर का निर्माण दो साल में पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
किसानों का फंसा था मुआवजा
फ्लाईओवर निर्माण के लिए मुआवजे का वितरण होने में विलंब हो गया। अभी तीन माह पहले तक दस किसानों का मुआवजा नहीं दिया गया था। इससे निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ सकी थी। मुआवजा देने के बाद भी कार्यदायी एजेंसी की ओर से निर्माण को रफ्तार नहीं दी जा सकी है।
छावनी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की समय सीमा तय कर दी गई है। कार्यदायी एजेंसी पीडब्ल्यूडी एनएच को अप्रैल तक इस पुल का निर्माण पूर्ण कर देना है। ताकि हाईवे का आवागमन इस पर बहाल किया जा सकें।
-अंद्रा वामसी, डीएम