फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic jam... keeping goods on the road, parking vehicles

Basti News: ट्रैफिक जाम... सड़क पर रख रहे सामान, खड़ी कर रहे गाड़ी

Fri, 26 Jan 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam... keeping goods on the road, parking vehicles
बस्ती। दक्षिण दरवाजा से करूआ बाबा चौक तक की सड़क अतिक्रमण से सिकुड़ गई है। यहां नाली के ऊपर सड़क तक निर्माण हैं। उसके आगे दुकानों का सामान रखा जाता है। खरीदारी के दौरान कार और मोटर साइकिल भी सड़क पर खड़ी रहती है। अतिक्रमण के चलते यह सड़क छह मीटर सिकुड़ कर तीन से चार मीटर बच रही है। ऐसे में आवागमन बढ़ने के दौरान यहां जाम की समस्या ला- इलाज बन जा रही है।
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा से मंगलबाजार होते हुए करूआ बाबा चौक तक की लगभग दो किमी लंबी सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। यहां सघन आबादी के बीच सड़क के दोनों तरफ दुकानों की बाहुल्यता है। नाली के ऊपर पत्थर ढालकर कई जगहों पर निर्माण कर लिया गया है। इसके अलावा सड़क पर भी जनरेटर एवं अन्य सामग्री रखकर कब्जा किया गया है। सुबह नौ बजे के बाद जैसे ही आवागमन का भार यहां बढ़ता है जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। शहरवासी कतारबद्ध होकर इस सड़क से निकल पा रहे हैं। जाम से पार पाने में घंटों लग जा रहे हैं। स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले राहगीर झेल जा रहे हैं। सघन बस्ती होने के नाते अतिक्रमण के खिलाफ यहां अभियान भी नहीं चल पाता है। प्रशासन दक्षिण दरवाजा तक ही अतिक्रमण हटाने के बाद पीछे हट जाता है।
विज्ञापन

सड़क पर रख रहे सामान
मंगल बाजार में दुकानदारों के सामने सड़क पर ही रखे जा रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने अपने दुकान का साइन बोर्ड सुबह होते ही सड़क पर रख देते हैं। इसके अलावा मेज आदि रखकर बर्तन एवं अन्य सामानों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। जहां यह सामान नहीं रखे जा रहे हैं वहां इसकी आड़ में सड़क पर ठेले लगा लिए जा रहे हैं। जिससे यह सड़क काफी हद तक संकरी हो जा रही है। दो पहिया वाहन ही यहां मुश्किल से निकल पा रहे हैं। चार पहिया और ऑटो का आवागमन बढ़ते ही जाम लग जा रहा है। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा पर लगती है सब्जी की दुकानें
दक्षिण दरवाजा चौराहे पर इस सड़क लगभग 50 मीटर तक दोनों तरफ सड़क पर ही दिन में तीन बजे के बाद से सब्जी की दुकानें सज रही है। जिससे इस सड़क के मुहाने पर ही जाम की समस्या खड़ी हो जा रही है। कई- कई बार तो सब्जी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ के दौरान जाम हटवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है।
करूआ बाबा चौक पर भी सांसत
दोपहर बाद करूआ बाबा चौक पर भी राहगीरों की सांसत हो जा रही है। यहां चाट, खोंचे के ठेले सड़क पर लग जा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय दुकानदार भी अपने सामने सड़क पर कब्जा जमाए हुए हैं। यहां शाम के समय आवागमन का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है। इस दौरान पुलिस मौजूद रहती है। मगर वह भी राहगीरों को नसीहत देने तक सीमित रहती है।

इस बार मंगल बाजार, करूआ बाबा चौक पर भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अतिक्रमण करने की इजाजत किसी को नहीं है।
सत्येंद्र सिंह, प्रभारी ईओ/एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed