{"_id":"fac8727203339a7666290d9709d9fa9a","slug":"traders-summit-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सम्मेलन आज, कंछल होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सम्मेलन आज, कंछल होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल की ओर से सोमवार को रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में जनपदीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व्यापारी बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।
रविवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न कस्बों का दौरा कर व्यापारियों को शामिल होकर व्यापारी बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला संयोजक जयेश सिंह मुन्ना ने नगर बाजार, कुसौरा बाजार, कलवारी तो युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने गोटवा, कप्तानगंज, महराजगंज और हर्रैया में बैठक की।
मंडल प्रभारी विश्वनाथ वर्मा, रामविनय पांडेय ने रुधौली, विशुनपुरवा, मनौरी चौराहा, वाल्टरगंज आदि के व्यापारियों से संपर्क किया। जिला संगठन मंत्री हरिओम प्रकाश लल्ला, नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त ने बस्ती शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापारियों से संपर्क कर कार्यक्रम की सफलता में योगदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष सुबास चंद्र शुक्ल ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय मौजूद रहेंगे।