फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders in a mood to fight...women also joined the protest

Basti News: आर-पार की लड़ाई के मूड में व्यापारी... महिलाएं भी धरने में हुईं शामिल

Sat, 11 Jan 2025 04:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Jan 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
Traders in a mood to fight...women also joined the protest
वाल्टरगंज (बस्ती)। गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के उत्तर दिशा में अतिक्रमण हटाने के अल्टीमेटम से आक्रोशित व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं, धरना स्थल के सामने एक अलग तंबू लगाकर महिलाओं ने भी धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी न बंटेंगे, न हटेंगे, जोर-जबरदस्ती हुई तो ट्रेन के आगे जाकर कटेंगे का नारा लगाते नजर आए।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक रेलवे प्रशासन की तरफ से कार्रवाई स्थगित करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। कस्बे के व्यापारियों ने जनसंपर्क कर वीडियो भेजकर आसपास के गांवों से लोगों को शनिवार को पहुंचने की अपील कर रहे हैं। उन लोगों का कहना है कि शनिवार को अगर उनके साथ जोर जबरदस्ती हुई तो इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन

धरने में आसपास के गांवों के कई प्रधान भी शामिल हैं। रैपुरा जंगल के प्रधान प्रतिनिधि शिव शंकर चौधरी, ग्राम प्रधान भरौली बाबू ध्रुव चंद, ग्राम प्रधान पिपरा जप्ती डॉक्टर जगराम निषाद ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। धरने का नेतृत्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीपालपुर अमरनाथ चौधरी, व्यापारी श्याम सुंदर साहनी विनोद मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, राजा सरदार, सोनू गुप्ता, काजू सोनी, इकबाल अहमद, मोहम्मद ग्यास, शब्बीर अहमद सहित की संख्या में दुकानदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन से यह मांग किया कि जब तक रेलवे प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।

उधर, इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर ने पहले ही रेल प्रशासन को पत्र लिख दिया है कि इसमें तहसील प्रशासन कोई सहयोग नहीं कर पाएगा। कार्रवाई करने के लिए रेल प्रशासन सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed