फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders happy over announcement of drain construction.

Basti News: नाला बनने की घोषणा से व्यापारियों में खुशी

Tue, 06 Oct 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Traders happy over announcement of drain construction.
बनकटी। नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गंदगी की समस्या से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कस्बे में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा और एक मीटर चौड़ा पक्का नाला बनाया जाएगा। इससे व्यापारियों में खुशी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और इंजीनियर अरविंद पाल ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य बनकटी धुसनोखोर मोड़ से राउर गंगा पोखरे तक कराया जाएगा। इसके अलावा बस्ती-महुली मार्ग पर देईसाड़ में नाला निर्माण का कार्य पहले से शुरू है। बनकटी बाजार में सड़क के दक्षिणी तरफ पटरी पर नाला निर्माण कराया जा चुका है। दूसरी पटरी पर भी जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। व्यापारी दुर्गेश अग्रहरी, सरवन, बबलू विश्वकर्मा, रविशंकर, रोहित अग्रहरी ने इस पहल पर हर्ष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed