फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders demonstrated by closing the market

बाजार बंद कराकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated by closing the market
प्रदर्शन करते हियुवा के कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। पशु को घायल करने के मामले में बुधवार को वाल्टरगंज कस्बे व भिरिया बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। हिंदू युवा वाहिनी के समर्थन और पुलिस के विरोध में तीन बजे तक ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने नारे लगाए और आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस का कहना है कि आठ अगस्त को ही मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

इस मौके पर हियुवा के जिला मंत्री दुर्गेश भारतवंशी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई नहीं की तो संगठन के पदाधिकारियों की टीम मामले को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेगी। थानाक्षेत्र के चंदोखा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पशु को घायल करने की सूचना के बाद हियुवा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक को बुलाकर पशु का इलाज कराकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। आठ अगस्त को जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इस दौरान विनय सिंह, धर्मेंद्र, बादल सिंह, मनोज राजभर, गोविंद सिंह राठौर सहित दर्जनों कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed