फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tractor-trolley running fearlessly

Basti News: हादसों से नहीं ले रहे सबक, बेधड़क चल रहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली

Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley running fearlessly
ट्रैक्टर ट्राली से अयोध्या से आते श्रद्धालु।
बिना पंजीकरण की चलती है अधिकतर ट्रैक्टर-ट्राॅली, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हादसे के बाद भी प्रशासन चेत नहीं रहा है। यहां भी बेधड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी ढोई जा रही है। फोरलेन हो या दूसरी सड़कें हर जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली को व्यावसायिक इस्तेमाल करते देखा जा रहा है। शायद ही कोई महीना गुजरा हो जब इससे हादसा न हुआ हो।
जिले में 29 हजार 539 ट्रैक्टर-ट्रॉली कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं। इनका खेत से लेकर बाजार तक व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इन पर न तो प्रशिक्षित चालक हैं और न ही इनकी फिटनेस की कोई गाइड लाइन आरटीओ के पास है। कारण यह है कि सभी ट्रैक्टर का पंजीकरण सिर्फ कृषि कार्य के लिए जारी हुआ है। इनकी फिटनेस की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

भट्ठों से लेकर मिट्टी व गिट्टी ढोने वाले इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में कई तो ऐसे हैं जो एक ही वाहन स्वामी के लिए ढुलाई करते हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई से बचे हुए हैं। इस तरह के ट्रैक्टर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों व सरयू नदी के बालू खदानों के घाटों के अलावा शहर के मूड़घाट व पटेल चौक के पास देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
केस एक-
21 जनवरी को अंतिम संस्कार से लौटते समय रामजानकी मार्ग पर भिउरा के पास ओवरटेक करने के चक्कर में टैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी किशोरी की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए थे। वह लोग थाना क्षेत्र के चिलमा से शव का अंतिम संस्कार करने ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरयू नदी के चांदपुर घाट गए थे।
...
केस दो
20 जनवरी को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली के सुकरौली निवासी पूजा भट्ट पति राजेश कुमार के साथ बाइक से हर्रैया कस्बे के जगदीश धर्मशाला में भाई रवि के इंगेजमेंट में आई थीं। देर शाम पति-पत्नी बाइक से घर जा रहे थे। गढ़हा गौतम फ्लाईओवर पर पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दिया था। सड़क पर गिरने के बाद पूजा ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
...
केस तीन
छह जनवरी को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर पुरवा (बड़ेवन) निवासी 24 वर्षीय रामजीत चौधरी सुबह बाइक लेकर बस्ती कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग से घर जा रहा था। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर (चौरवा) के पास ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।
...
केस चार
गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर छावनी कस्बे में 18 मार्च 2023 की भोर में करीब सवा पांच बजे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली फोरलेन पर पलट गई। ट्रैक्टर चालक समेत 18 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत व हर्रैया भेजा गया, जहां से छह की हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया था।


..
एआरटीओ बोले-जांच कर होगी कार्रवाई
एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का पंजीकरण आम तौर कृषि कार्य के लिए किया जाता है। इसके व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए ट्रॉली का अलग से पंजीकरण किया जाता है। बिना पंजीकरण के ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता है। जहां तक सवारी बैठकर आने-जाने का सवाल है यह अवैधानिक है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed